मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुराने कोरबा के लिए की बड़ी घोषणा। “625 करोड़ की सौगात देने के साथ 100 जोड़ो को आशीर्वाद दिए,..
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एकदिवसीय प्रवास पर गुरुवार को कोरबा पहुंचे। एसईसीएल हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद में ओपन थिएटर मार्ग से होते हुए सीएसईबी खेल मैदान पहुंचे जहां मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री की अगवानी यहां उत्साह के साथ की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री कोरबा जिले को 625 करोड़ की सौगात देने के साथ 100 जोड़ो को आशीर्वाद दिए जिनका सामूहिक विवाह हो रहा है।
मुख्यमंत्री की पुराने कोरबा के लिए की बड़ी घोषणा
कोरबा विधायक व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री के कोरबा आगमन पर कोरबा उरगा से गौ माता चौक तक फोरलेन सड़क कोरबा-कुसमुंडा सर्वमंगला नदी के पास रपटा व लो लाइट ब्रिज व दुरपा रोड -रानी रोड से सड़क निर्माण की स्वीकृति मांगा जिस पर मुख्यमंत्री ने कोरबा विधायक की मांग पर स्वीकृति प्रदान की है !
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने निगम को 23 करोड़ व अन्य घोषणा की है