अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा प्रयागराज में जनजातीय युवा महाकुंभ का आयोजन 6 से 10 फरवरी तक, “कोरबा से 105 जनजातीय समाज के लोग महाकुंभ में करेंगे शिरकत..
कोरबा / अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा प्रयागराज के महाकुंभ में जनजातीय युवा महाकुंभ का आयोजन 6 से 10 फरवरी 2025 को हो रहा है
वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के सदस्य पुष्पराज सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया जिसमें कोरबा जिला से 105 जनजातीय समाज के लोग महाकुंभ में शिरकत करेंगे। प्रयागराज के बजरंग दास मार्ग सेक्टर नंबर-नौ में वनवासी समाज का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कोरबा जिले से 4 फरवरी को सभी लोग प्रयागराज के लिए रवाना होंगे
भारत के विभिन्न हिस्सों से 15 हजार से अधिक जनजातीय समाज के लोगों का जुटान होगा। भारत सरकार ने 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष घोषित किया है। इस कारण प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम विशेष तौर पर आयोजित किया गया है। चार फरवरी से भारत के विभिन्न हिस्सों से जनजातीय समाज के लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटना शुरू कर देंगे। कोरवा समाज व गढ़वा से खेरवार समाज के नृत्य मंडली भी प्रयागराज जाएगी। प्रयागराज में छह फरवरी को युवा कुंभ, जनजातीय शोभा यात्रा एवं कुंभ स्थान सात फरवरी, जनजातीय सांस्कृतिक समागमन सात से नौ फरवरी, 10 फरवरी को जनजाति संत, महात्मा एवं पुजारी समागन का आयोजन किया जाएगा।
इस कुम्भ में भी वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा जनजातीय बन्धुओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित है
1. युवा कुम्भ (6) फरवरी 2025)।
2. जनजातीय शोभायात्रा एवं कुम्भ स्नान (7 फरवरी 2025)।
3. जानजातीय सांस्कृतिक समागम (7, 8 और 9 फरवरी 2025) को आयोजित है।
4. जनजाति संत, महात्मा एवं पुजारी समागम (10 फरवरी 2025) ।
• जनजातीय समाज से जुड़ी एक वृहद् प्रदर्शनी का आयोजन भी कुम्भ परिसर में किया जाएगा। जनजातीय सांस्कृतिक समागम में देश भर के 120 सांस्कृतिक नृत्य दल भाग लेने वाले हैं। रंगारंग नृत्यकला से युक्त यह समागम कुम्भ मेला परिसर में सभी के आकर्षण का केंद्र बनेगा। लगभग 15,000 जनजातीय बंधु इस कुम्भ में भाग लेकर एकात्मता की अनुभूति प्राप्त करेंगें ।