Uncategorized

कोरबा भाजपाइयों ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित…

कोरबा कोसाबाडी मंडल द्वारा महान देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद फौज के अगुवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस मनाया गया ।जन्म दिवस के अवसर पर कोरबा निहारिका सुभाष चौक स्थित प्रतिमा पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

श्रद्धा सुमन अर्पण के पश्चात भाजपा के नेताओं के  द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सच्चे देशभक्त थे और उनके द्वारा जो सेना का गठन किया गया था वह केवल भारत नहीं बल्कि पूरे एशिया महाद्वीप में उनका प्रभाव था आज ऐसे महान देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने आप को काफी गौरव महसूस कर रहे है।आज के श्रद्धा सुमन अर्पण में जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष राजेश, दिनेश वैष्णो, रंजू यादव, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, सरजू अजय, राहुल, अजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्य उपस्थित रहे l

[smartslider3 slider="8"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button